आमन्त्रण
प्रिय मित्रों,
जयजगत,
शब्द ब्रह्म की साधना में संलग्न मनीषियों, चिन्तकों और विचारकों को यह जानकर अत्यंत प्रसन्नता होगी कि मानविकी, समाज विज्ञान और विज्ञान के क्षेत्र में भारतीय भाषाओं में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हो रहे मौलिक शोध कार्यों को प्रकाशित करने के लिए शब्द ब्रह्म अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्रिका प्रारंभ की गई है। भारतीय भाषाओं में होने वाले उच्च स्तरीय मौलिक शोध आलेखों का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशन करना शब्द ब्रह्म का उद्देश्य है। देवनागरी लिपि के साथ-साथ भारत की अन्य लिपियों में भेजे जाने वाले मौलिक शोध आलेखों को इसमें शामिल किया जाएगा।
इस अंतर्राष्ट्रीय मासिक शोध पत्रिका में समस्त भारतीय भाषाओं के साहित्यिक मौलिक शोध आलेख, अंग्रेजी, गणित, भौतिकी, कम्प्यूटर विज्ञान, इलेक्ट्रानिक्स, रसायनशास्त्र, दर्शनशास्त्र जीवविज्ञान, अभियांत्रिकी, सूचना तकनीक, जीवन विज्ञान, इतिहास, समाशास्त्र, वाणिज्य, प्रबंधन, संस्कृत, व्यावसायिक संगठन, कृषि, ललित कला, गृह विज्ञान, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, विधि, शिक्षा, संगीत, मनोविज्ञान, कम्प्यूटर, भूगोल, सैन्य विज्ञान और अन्य सभी क्षेत्रों के शोध आलेखों का प्रकाशन किया जाएगा।
शब्द ब्रह्म के लिए आप अपने मौलिक शोध आलेख शीघ्र भेजें।

शुभकामनाओं सहित
श्रीमती श्वेता दुबे
प्रकाशक
प्रो.डा.पुष्पेंद्र दुबे
सम्पादक और शोध सलाहकार
संपर्क सूत्र: +91,9754220781
तथा : prof.pushpendra@gmail.com